यदि आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है और आप एक व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो पहले 2 वर्षों के लिए अपनी जीवन शैली और घरेलू खर्चों को पूरा करने के लिए पर्याप्त धन अलग रखें। व्यवसाय शुरू करने के लिए कोई कर्जा न लें। आर्थिक मानसिकता बनाएं। अपनी भावनाओं पे नियंत्रण रखे। लालच, भय और जल्दबाजी पर काबू पाएं। परिवार के सदस्यों को समझाएं कि जरूरत पड़ने पे उनको उद्योग व्यवसाय सँभालने में मदत करनी पड़ेगी। निजी और व्यावसायिक जीवन को अलग रखें। अपनी जेब से पैसे निकालने से पहले दस बार सोचें, आमतौर पर आसानी से जाने ना दे। छुट्टियाँ न लें, द्योग व्यवसाय बंद ना रखे, ग्राहकों की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहें। किसी भी सरकारी कर्मचारी, राजनीतिक पदाधिकारी और स्थानीय गुंडों को खुश करने की कोशिश करें, उन्हें नाराज ना करें। सिर में बर्फ और मुंह में चीनी आपको सफलता के शिखर पर ले जाएगी।

अश्विनीकुमार

Comments

Popular posts from this blog

गरीबी से सिर्फ अमीरी नहीं तो समृद्धि तक का सफ़र