साधारण व्यक्ति भी चमत्कारी जीवन जी सकता है।
एक व्यक्ति मेरे पास आया था, वह पहले से ही मेरा फोलोअर है, उसके पास कोई विशेष गुण या कौशल नहीं है, इस वजह से उसके उपर मजदूरी कने की नौबत आयी थी।
आपके पास कौशल या विशेष गुण क्यों ना हो, इसका आपके सर्वांगीण समृद्ध जीवन जीने से कोई लेना-देना नहीं है। मेरे पास ऐसे कई उदाहरण हैं जहां बाहरी गुण नकारात्मक होते हुए भी चमत्कारी जीवन जी रहे हैं। पैसा हर तरह से आता है, जोड़ीदार मिल जाते हैं, गलत व्यवहार करने के बाद भी लोग तारीफ करते हैं, जिन क्षेत्रों में वे कुशल नहीं हैं, उसी क्षेत्र में वे उच्च पदों पर विराजमान होते हैं और कौशल वाले, गुण वाले लोगो से अपना व्यवसाय चलाते हैं।
मैंने बस उसके कंपनों पर काम किया, उसके कंपनों को सक्षम किया, उससे कहा कि तुम विश्वास करो कि तुम जो चाहो ब्रह्मांड तुम्हें आकर्षित करके देगा और उसने विश्वास किया। यहां आपका काम खत्म हो गया, अब आप जो चाहते हैं उसे ब्रह्मांड आकर्षित करके देगा।
जिन लोगो के कंपनों का ब्रम्हांड से मेल हुवा है ऐसे लोगो के संपर्क में रहने को काम करने को कहा है, ऐसे करते करते विविध क्षेत्रो का अनुभव लेते एक बार एक व्यक्ति ऐसी मिल गयी के जहा वो काम कर रहा था वह काम बढ़ गया इसलिए उसने नयी कंपनी स्थापित की और इस व्यक्ति को वह भागीदार के तोर पे लिया।
अब दोनों के कंपन चमत्कार पैदा कर रहे हैं,, काम में कोई कमी नहीं है, सबसे बड़ी बात यह है कि वे एक सर्वांगीण संपन्न जीवन जी रहे हैं।
आपके आसपास ऐसे चमत्कारी उदाहरण होंगे जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे, क्योंकि आपका नजरिया अभी तक नहीं बदला है, आप ऐसे लोगों के संपर्क में नहीं आए हैं, अपना नजरिया बदलिए और आपको चारों ओर चमत्कार दिखाई देंगे।
अब मैं जो लिखने रहा हूं उसे हमेशा के लिए याद रखें या उसकी जीवनशैली बनाएं:
आप जो चाहते हैं वह असीमित रूप में प्राप्त कर सकते हैं, इसके लिए तर्क काम नहीं करता, आपके कंपन काम करते हैं। हमेशा विश्वास करें कि आप जो चाहते हैं वह आपको मिलेगा।
आप अभी जिस भी स्थिति से गुजर रहे हैं, उसमें से आगे बढ़ते जाइये, बस कंपन को सक्षम रखें और ब्रह्मांड पर पूरा भरोसा रखें, आप जो भी चाहते हैं ब्रह्मांड आपको किसी भी तरह से आकर्षित करके देगा।
मैं ब्रह्मांड से प्रार्थना करता हूं कि आपकी सभी इच्छाएं पूरी हों।
आभारी हु।
धन्यवाद
अश्विनीकुमार









Comments
Post a Comment